Uncategorized

सेमरा व दुगली स्कूल में ग्रामीणों व पालकों ने की तालाबंदी


धमतरी। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शासकीय स्कूलों में विभिन्न कमियों व अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राएं व परिजन स्कूलों में तालाबंदी को मजबूर हो रहे है। इसी कड़ी में आज भी जिले के वनांचल क्षेत्र के दो स्कूलों में मांगो को लेकर तालाबंदी की गई। मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक व माध्यमिक शाला सेमरा और प्राथमिक शाला दुगली में पालकों और ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दी है, और अपनी मांगों को लेकर स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। प्राथमिक व माध्यमिक शाला सेमरा में प्रधानपाठक हटाने और नए शिक्षक की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं प्राथमिक शाला दुगली में शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर तालाबंदी की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!