भखारा भठेली की मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने टीम लगी : ज्योति हरख

भखारा-रामनवमी के अवसर पर अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतीमा की अनावरण के साथ अटल चौक को हमर नगर हमर जिम्मेदारी भखारा भठेली लाईटिग से सौंदर्य करण किया गया है आगे भी भखारा भठेली में मुलभुत सुविधाओं के लिए पूरी टीम के साथ समन्वय बनाकर सबकी सहमति से जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। इस संबंध में नगर अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने चर्चा करते हुए कहा कि भखारा-भठेली की मुलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने के साथ ही सजाने संवारने का कार्य आरंभ हो गया है। नगर में विकास की गति को आगे बढाने के लिए भठेली में दुर्गा मंच के पीछे साहू भवन पास एल आकार का शेड बनाने के लिए जगह का चयन हो चुका है 15 बाय 35 मीटर का सार्वजनिक डोम बनाने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नगर पंचायत में आय बढाने और भवन बनाने सड़क किनारे की शासकीय जमीनों को शासन से नगर पंचायत में हस्तांतरण करने प्रक्रिया जारी है। बरसों से घास भूमि में निवास कर रहे लोगों को भू अधिकार पट्टा मिले ऐसा हम सबका मानना है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए घास भूमि को नजुल कराने के लिए कलेक्टर के पास आवेदन प्रेषित हो चुका है ।इस प्रक्रिया को आगे बढाने कुरूद विधायक प्राथमिकता के साथ संज्ञान में रखे है। हाय मस्ट लाईट रामलीला मैदान और बाजार हाट में लगने वाले है साथ ही नगर के चौक चौराहे पर भी हाय मस्ट लाईट लगाने प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।पूरे आउटर क्षेत्रों में लाइटिंग की प्रक्रिया प्रारंभ है।छह दुकानबनकर तैयार है जिसमें चार दुकानों के टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ होगी ।
पेयजल की व्यवस्था के लिए संबंधित कायें युद्ध स्तर पर प्रारंभ है जहाँ पानी की किल्लत की शिकायत मिल रही है टैंकर से सप्लाई की जा रही है। कोलियारी रोड और वार्ड में पानी टंकी तेज गति से निर्माणाधीन है। जहाँ से अगले वर्ष से नगरवासियों को शुद्ध और मीठा पानी मिलने लगेगा। टेप नल और सप्लाई लाईन को दुरूस्त करने कर्मचारियों को जवाबदेही दी गई है। नगर में बंद पडे हैण्डपम्प को सुधार कार्य जारी है। जिसके लिए स्थानीय कर्मचारियों साथ और भी मेकैनिक लगे हुए हैं।नगर के 15 वार्डों में विद्युत सप्लाई को सुचारू रूप से संचालन के लिए सर्वे किया जा चुका है। साफ सफाई को भी दुरस्त करने अन्य आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।जहाँ जहाँ पोल की जरूरत है लगाया जायेगा। कार्यालय में पांच स्थाई कर्मचारियों की कमी है। कर्मचारियों की व्यवस्था के लिए पत्र शासन को भेज दिया गया है हमारी टीम हमर नगर हमर जिम्मेदारी को ख्याल रख कर नगर विकास के लिए संकल्पित है।
