Uncategorized

रावां में आयोजित समस्या निवारण शिविर में विधायक की मौजूदगी लोगों के लिये उम्मीद की किरण-गोपालन पटेल

जनसमस्याओं का निराकरण है प्राथमिकता,इसके लिए करेंगे हर संभव प्रयास-ओंकार साहू

धमतरी विधायक ओंकार साहू क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम के दौरान ग्राम रांवा में आयोजित समस्या निवारण शिविर पहुंचकर लोगों के विभिन्न समस्याओ को सुना और तत्काल समस्या के निराकरण के लिये अधिकारीयों से चर्चा कर निर्देशित किया. लोगों नें उनके पास चने के भुगतान में देरी , राशन कार्ड , शौचालय , आवास , ड्राइविंग लइसेंस , श्रमिक कार्ड व अन्य से संबंधित समस्याए रखी.विधायक नें कहा कि समस्या का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता है और वे इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। क्षेत्र के लोगों नें विधायक को बताया कि जिला अस्पताल धमतरी में इलाज के लिए जब जाते है तो पर्ची तो प्रदान कर दिये जाते है मगर डॉक्टर चैंबर पर नहीं मिलता है सभी छोटे – बड़े चेकअप के लिये यहां तक गर्ववती महिलाओ को भी चेकअप के घंटो इंतजार करना पड़ता हैं. ग्राम रांवा के पूर्व सरपंच गोपालन पटेल नें कहा विधायक के ग्राम रांवा के समस्या निवारण शिविर के दौरे से गांव के लोगो में आशा कि किरण जगी है.इस दौरान उन्होंने गांव के दर्जनों लोगों के साथ विभिन्न समस्या को विधायक को अवगत कराया. इसी तारतम्य में विधायक नें पूर्व सरपंच गोपालन पटेल के अनुसंशा से एक महिला को शौचालय निर्माण में सहयोग प्रदान करने कि बात कही.इस दौरान शिविर में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य , सरपंच , पंच व साथ में बड़ी संख्या क्षेत्र वासियो की उपस्थिति रही.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!