Uncategorized

डीपीएस के 20 छात्र छात्राये व 2 शिक्षक बने विस मानसून सत्र के कार्यवाही के साक्षी

छात्रों ने सदन के प्रश्नकाल का किया अवलोकन, विधायकों मंत्रियो से पूछे प्रश्न

धमतरी. डी.पी.एस. धमतरी के 20 छात्र छात्राओं एवं दो शिक्षकों का चयन विधान सभा के मानसून सत्र की कार्यवाही का साक्षी बनने के लिए हुआ। छात्रों ने सदन के प्रश्नकाल का अवलोकन किया एवं विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों का उत्तर मंत्रियों द्वारा प्राप्त करते हुए एवं संसदीय कार्यप्रणाली को समझा इसी क्रम में छात्र छात्राओं ने केंद्रीय कक्ष एवं संसदीय पुस्तकालय का अवलोकन किया ।

तत्पश्चात विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं श्रीमती रंजना साहू एवं विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महांत ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया एवं विद्यालय द्वारा किये गये अथक प्रयास की सराहना की एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की विद्यालय के समन्वयक रोहित कुमार एवं शिक्षिका सुश्री खुशमीत कौर ने छात्रों का मार्ग दर्शन किया। इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय चेयरमैन धीरज अग्रवाल डायरेक्टर श्रीमती निधि अग्रवाल एवं प्राचार्य दिलीप कुमार दत्ता को जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!