Uncategorized

लाल बगीचा वासियों ने पार्षद हिमानी साहू संग महापौर रामू रोहरा से की मुलाकात, रखी समस्याओं की सूची

धमतरी-शहर के लाल बगीचा क्षेत्र के नागरिकों ने क्षेत्र की पार्षद हिमानी साहू के नेतृत्व में नगर निगम महापौर रामू रोहरा से भेंट की। इस दौरान नागरिकों ने क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की और समाधान की मांग रखी।मुलाकात के दौरान जलभराव, खराब सड़कें, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट्स की समस्या सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से उठाया गया। पार्षद हिमानी साहू ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिनका शीघ्र निराकरण आवश्यक है।महापौर रामू रोहरा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देने की बात कही ताकि जल्द से जल्द सुधार कार्य प्रारंभ किए जा सकें।लाल बगीचा क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!