Uncategorized

भेण्डरी और सिहावा में आयोजित हुआ समाधान शिविर

सुशासन तिहार में मिले आवेदनों सहित शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

*हितग्राहियों को किया गया शासकीय योजनाओं से लाभान्वित*

धमतरी 23 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जिले में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। आज मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भेण्डरी और नगरी विकासखण्ड के सिहावा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। भेण्डरी क्लस्टर में आयोजित समाधान शिविर में कुल 8 हजार 235 आवेदन मिले, जिसमें मांग संबंधी 8 हजार 98 आवेदन और शिकायत से संबंधित 137 आवेदन शामिल हैं।
समाधान शिविर में अपर कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल, जनपद अध्यक्ष मगरलोड श्री विरेन्द्र कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड, जनपद पंचायत मगरलोड के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम साहू, जनपद पंचायत मगरलोड के पूर्व सभापति श्री नीलकंठ सिन्हा, जनपद सदस्य श्री मूलचंद साहू, श्री देवेन्द्र पाल, श्रीमती विनीता साहू एवं श्रीमती अनिता देशमुख, ग्राम पंचायत भेण्डरी सरपंच श्री राजेश्वरी पटेल एवं पूर्व सरपंच श्री प्रीत देवांगन सहित सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया। शिविर में जनपद पंचायत मगरलोड के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (मनरेगा शाखा) द्वारा 05 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, जनपद पंचायत मगरलोड के द्वारा 05 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन स्वीकृति आदेश 38 हितग्राहियों एवं 01 हितग्राही को ट्राईसिकल तथा 02 छात्रों को छात्रवृत्ति आदेश का वितरण किया गया। श्रम विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा 62 हितग्राहियों को लर्निंग लायसेंस, राजस्व विभाग द्वारा 17 हितग्राहियों को बी-1 एवं 03 कृषक को ऋण पुस्तिका 06 हितग्राही को आय, जाति, निवास एवं 07 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना अधिकार का वितरण किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 68 लोगों का सिकलसेल, बीपी, शुगर सर्दी बुखार एवं कमजोरी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है तथा 07 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड का वितरण किया गया है। पशुधन विकास विभाग द्वारा 04 हितग्राही को कुक्कुट पालन के लिए राशि एक लाख एक हजार 160 रूपये का चेक प्रदाय किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 महिलाओं की गोदभराई की गई। इसके साथ ही 5 बच्चों को अन्न प्रासन्न तथा 08 बच्चों को पोषण कीट और 11 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता एवं पोषण किट वितरण किया गया है। ग्राम पंचायत भेण्डरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत चन्द्रसुर, बुडेनी, नवागांव (बु), चन्दना, परसट्ठी, परेवाडीह, मोहरेंगा, करेलीबड़ी, धौराभाठा कु० एवं कुण्डेल के ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसी तरह नगरी विकासखण्ड के सिहावा में भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सिहावा क्लस्टर को कुल एक हजार 601 मांग एवं 11 शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। समाधान शिविर में विधायक सिहावा श्रीमती अम्बिका मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, पूर्व विधायक सिहावा श्रीमति पिंकी शाह, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री प्रकाश बैस, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री महेश मोटा, उपाध्यक्ष श्री हिरदय साहू, जनपद सदस्य श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, श्री मुनेद्र ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में सहकारिता विभाग एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 03 हितग्राही को रूपे कार्ड, 01 हितग्राही को नगद ऋण, 03 हितग्राही को केसीसी कार्ड, 02 हितग्राही को खाद का वितरण किया गया। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा 01 हितग्राही को हाथ गिनती पजल, 01 हितग्राही को प्लास्टिक आकृतियां, 01 हितग्राही को उंगलियों के अभ्यास कलर पिरामिड, 01 हितग्राही को आकृतियों बोर्ड पजल, 01 हितग्राही को कलर पिरामिड, 01 हितग्राही को अंगों का पजल और 01 हितग्राही को लो विजलन किट प्रदाय किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा 04 बच्चों को पोषण किट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 04 हितग्राही को आयुष्मान कार्ड और वंदन वय कार्ड , राजस्व विभाग द्वारा 37 हितग्राहियों को किसान पुस्तिका और जनपद पंचायत द्वारा 03 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। समाधान शिविर सिहावा क्लस्टर में बांसपानी, भड़सिवना, भीतररास, बिरगुडी, छिपलीपारा, देवपुर, हरदीमाठा, मुकुंदपुर, सेमरा, टांगापानी, हीरीडीह, कोंगेरा को शामिल किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!