Uncategorized

नये कार्य कराएंगे प्रारंभ, अधूरे कार्यो को तेजी से कराया जायेगा पूरा – विजय देवांगन

आचार संहिता खत्म, सोमवार से महापौर निगम में देंगे रोजाना समय

कहा निरस्त हुए कार्यो को पुन: स्वीकृत कराने किया जायेगा प्रयास, निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने चलाया जा रहा व्यापक सफाई अभियान
धमतरी। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही देश भर में आदर्श आचार संहित लागू हुई। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों के अधिकार भी सीमित हो गये जिसके चलते नगर निगम में महापौर विजय देवांगन नहीं पहुंच रहे थे। अब जब आचार संहिता खत्म हो गई है तो सोमवार से महापौर नगर निगम रोजाना पहुंचेंगे और पहले की तरह ही शहर विकास व जनहित के कार्यो में पर्याप्त समय देंगे। चर्चा के दौरान महापौर विजय देवांगन ने कहा कि शुरु से उनकी प्राथमिकता शहर विकास, शहर वासियों को मुलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराना है। इसी उद्द्ेश्य के साथ पुन: निगम में नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। नये विकास कार्यो को प्रारंभ कराया जाएगा। जो कार्य निर्माणाधीन या अधूरे है उन्हें तेजी से पूरा कराया जायेगा। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा निरस्त किये गये करोड़ो के विकास कार्यो को पुन: स्वीकृत कराने हर संभव प्रयास करेंगे। बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या पर महापौर ने कहा कि शहरवासियों को जल भराव की समस्या से राहत दिलाने निगम द्वारा व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे है। इसके बाद भी जल भराव की समस्या की समीक्षा कर आगे भी प्रयास करते रहेंगे। शहरवासियों के उम्मीदों के अनुरुप विकास को पहले की तरह ही गति प्रदान किया जाएगा। नगर निगम बेहतर सुविधाएं व विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
सोमवार से निगम में देंगे रोजाना समय निगम अध्यक्ष अनुराग मसीह

नगर निगम अध्यक्ष अनुराग मसीह ने चर्चा के दौरान बताया कि आचार संहिता के चलते निगम कार्यालय नहीं पहुंच रहे थे। अब आचार संहिता खत्म हो चुकी है। सोमवार से निगम में पहले की तरह ही समय देंगें। शहरवासियों की समस्याएँ सुनकर निराकरण का प्रयास करेंगे। बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या पर निगम अध्यक्ष ने कहा कि व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया जा रहा है। यदि इसके बाद भी आवश्यकता पड़ी तो अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!