Uncategorized

भीषण गर्मी में भी जल विभाग अलर्ट : कर्मा चौक की जल समस्या का तत्काल निराकरण

सुबह 7 बजे से मौके पर डटे रहे सभापति अखिलेश सोनकर


धमतरी। निगम प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि शहर के किसी भी वार्ड में पानी की समस्या उत्पन्न न हो। कहीं से भी शिकायत मिलने पर जल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान में जुट जा रही है। इसी क्रम में शहर के कर्मा चौक क्षेत्र में 10 एचपी का मोटर पंप जल जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। अचानक मोटर खराब होने से क्षेत्र में पानी की समस्या खड़ी हो गई, जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही नगर निगम जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर स्वयं सुबह 7 बजे से मौके पर पहुंच गए और पूरे कार्य की निगरानी करते रहे। कर्मा चौक में जल समस्या के समाधान के दौरान पार्षद कुलेश सोनी, ईश्वर सोनकर, पंचराम सिंहा, प्रहलाद मांडवी एवं प्रदीप सोनकर भी उपस्थित रहे।
जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन से किया गया कनेक्शन
क्षेत्र में पानी की आपूर्ति जल्द बहाल करने के उद्देश्य से जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन को पुराने पाइपलाइन नेटवर्क से जोडऩे का कार्य तत्काल प्रारंभ कराया गया। निगम की तकनीकी टीम ने तेजी से काम करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की ताकि प्रभावित मोहल्लों में जल्द पानी पहुंचाया जा सके। सभापति अखिलेश सोनकर ने मौके पर उपस्थित रहकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनकी निगरानी में पाइपलाइन कनेक्शन का कार्य तेजी से पूरा किया गया।
महापौर रामू रोहरा लगातार ले रहे जल व्यवस्था की जानकारी
सभापति अखिलेश सोनकर ने बताया कि नगर निगम के महापौर रामू रोहरा शहर की जल व्यवस्था को लेकर लगातार गंभीर हैं। वे हर एक-दो घंटे में विभिन्न वार्डों की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!