Uncategorized

पूर्व सरपंच स्व. हेमंत नेताम के सपनों को साकार करने उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी नेताम को सरपंच बनाने की विधायक ओंकार साहू ने की अपील

धमतरी। ग्राम पंचायत लीलर में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ने कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशी श्रीमती राजकुमारी हेमंत नेताम के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों एवं गांव के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ओंकार साहू ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, गरीब, किसान, मजदूर एवं आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लीलर के विकास के लिए शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस समर्थित नेतृत्व बनने पर गांव के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
विधायक ओंकार साहू ने स्वर्गीय हेमंत नेताम को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर गांव एवं क्षेत्र की सेवा को अपना उद्देश्य बनाया। उन्होंने सदैव जनहित एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता दी। विधायक ने कहा कि स्वर्गीय हेमंत नेताम जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए गांव की जनता को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती राजकुमारी हेमंत नेताम को भारी मतों से विजयी बनाना चाहिए, ताकि गांव के विकास कार्यों को नई गति मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!