भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर महापौर रामू रोहरा ने किया आत्मीय स्वागत
कहा,कर्मवीर सिंह जी के प्रदेश संगठन महामंत्री बनने से निश्चित रूप से पार्टी और मजबूत होगी और कार्यकर्त्ता नये ऊर्जा के साथ सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचायेंगे

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह के साथ झारखण्ड के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के आगमन पर धमतरी नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने उनका स्वागत किया.इस दौरान वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे.श्री सिंह ने पदाधिकारियों से संवाद किया और कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ाव का संदेश दिया. इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि भाजपा संगठन की पार्टी है. यंहा प्रत्येक कार्यकर्त्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते हैँ. कर्मवीर सिंह जी के प्रदेश संगठन महामंत्री बनने से निश्चित रूप से पार्टी और मजबूत होगी. और कार्यकर्त्ता नये ऊर्जा के साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य के विष्णुदेव साय सरकार के कल्याण कारी नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुचायेंगे.