Uncategorized

व्यक्ति की आत्मा को उजागर करके उसे ध्यान में एकाग्र करने का मार्ग दिखाता हैं कबीर अमृतवाणी : सुश्री चंद्रकला साहेब

सत्पथ पर अग्रसर होने में भरपूर सहायता मिलती है कबीर अमृतवाणी से : रंजना साहू

धमतरी। ग्राम बिरेतरा में सुश्री चंद्रकला साहेब के मुखार विन्द से कबीर साहेब के सत्संग श्रवण का सौभाग्य लेने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू पहुंची। इस अवसर में सर्वप्रथम साध्वी का सम्मान कर आशीर्वाद लिए। सुश्री चंद्रकला साहेब ने सत्संग में कहा कि कबीर के अनुसार, गुरु का महत्व जीवन में अत्यधिक है, क्योंकि व्यक्ति की आत्मा को उजागर करके उसे ध्यान में एकाग्र करने का मार्ग दिखाते हैं। गुरु के प्रेरणास्त्रोत से व्यक्ति मानसिक और आध्यात्मिक विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने ग्रामवासियों को धर्म के प्रचार प्रसार के लिए लगातार किये जा रहे धार्मिक आयोजन के किये बधाई देते हुए कहा कि संत कबीर साहेब जी ने सभी धर्मों का आदर करते हुए सर्वोच्च ईश्वर में विश्वास रखते थे, उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, कर्मकांडों, अंधविश्वासों से लोगों को जागरूक किए, संत कबीरदास जी सदैव शांतिमय जीवन, अहिंसा, सत्य, सदाचार आदि गुणों के प्रशंसक रहे हैं एवं अपने अनुयायियों को इस मार्ग पर चलने के प्रेरित किए हैं, कबीर अमृतवाणी श्रवन करने से मन-मस्तिष्क में बैठी परस्पर विरोधी धारणाओं को सुलझाने तथा सत्पथ पर अग्रसर होने में भरपूर सहायता मिलती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, सरपंच श्रीमती उषा भीखम साहू, उपसरपंच विनेश्वर साहू, बसंत राम साहू, बिहारी राम साहू, सेवाराम साहू, पारथ राम साहू, खिलावन साहू, ग्राम पटेल सिरा सिंह साहू, नरेंद्र कुमार, कंशुराम साहू, चितेरी राम, बलदेव साहू, संतु साहू, अलखराम सेन, हेमंत, झूमुख साहू ,रमेश साहू, टीकाराम साहू, नूतन साहू, परसराम साहू, अजीत साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!