Uncategorized

जोधापुर के आंगनबाड़ी केंद्र का आयुक्त प्रिया गोयल ने किया निरीक्षण, पालकों के साथ बैठक कर कुपोषण से लड़ने के दिए टिप्स

धमतरी- नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने जोधापुर के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पालकों के साथ बैठक कर कुपोषण के शिकार हुए बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय सुझाए। वहीं गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में निर्धारित समय अवधि के लिए भेजकर कुपोषण से बचाने कहा। उन्होंने आंगनवाड़ी में साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, बच्चों के पौष्टिक आहार एवं भोजन के विषय में जानकारी लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय-समय पर वजन करते रहे। बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना आवश्यक है जिस पर उनके पालकों से लगातार बच्चों के विषय में उन्हें अवगत कराते रहें। उन्होंने बच्चों के नियमित दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने कहा। आयुक्त ने बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ फल एवं बच्चों को पानी बॉटल वितरित किया।
इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त पीसी सार्वा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता डाली देवांगन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!