ग्राम भोथीपार में रामायण कार्यक्रम, जातरा मेला एवं सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

धमतरी- ग्राम भोथीपार में आगामी 1 अप्रैल एवं 2 अप्रैल को दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा इसकी व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल को रामायण कार्यक्रम के साथ होगी, जिसमें श्रद्धालु भक्तिभाव से रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे।
वहीं 2 अप्रैल को पारंपरिक जातरा मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। मेले में विभिन्न पारंपरिक गतिविधियाँ एवं स्थानीय आकर्षण केंद्र रहेंगे।
इसी दिन रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी ममा-भांचा नाचा पार्टी, खोकसा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस आयोजन की जानकारी ग्राम विकास समित भोथीपार द्वारा दिए गए हैं.

