Uncategorized

महिला सेल व शक्ति टीम द्वारा दी गई फ्लोरेंस नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं को महिला अभिव्यक्ति एप की जानकारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभी चल रहे महिला दिवस सप्ताह पर 8 से 11 मार्च तक कार्यक्रम के तहत महिलाओं का सम्मान एवं उनके संरक्षण लिये बनाए गए कानून की जानकारी देने एवं उन्हें जागरूक करने डीएसपी. अजाक श्रीमती रागिनी मिश्रा द्वारा महिला पुलिस सेल प्रभारी एवं शक्ति टीम को फ्लोरेंस नर्सिंग कॉलेज भेजकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वहां के छात्राओं को महिला अभिव्यक्ति एप पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध,ऑन लाईन ठगी व धोखाधड़ी, फर्जी कॉल्स, एटीएम फ्राड,एवं सायबर अपराध,एटीएम कार्ड चालू करने के नाम पर पर्सनल जानकारी मांग की जाने पर कोई गोपनीय ना देने के संबध में जानकारी दी गई।एवं महिलाओं के कानूनी अधिकार,घरेलू हिंसा, गुड टच बैड टच, स्वास्थ्य व शिक्षा जागरूकता पर भी चर्चा की गई।बालिका एवं महिलाओं के सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस अभिव्यक्ति ऐप से महिला एवं बालिका अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती है। इस एप के माध्यम से बालिका महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी।
इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।इस दौरान फ्लोरेंस नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्या श्रीमती जे.एस.मसीह एवं महिला पुलिस सेल प्रभारी निरी.दीपा केंवट शक्ति टीम से महिला आर० केशर मंडावी,लक्ष्मी कुर्रे,कौशल्या गावड़े,सहित कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!