Uncategorized

माँ कर्मा जयंती महोत्सव पर बिरेतरा में हुआ भव्य आयोजन, रंजना साहू ने किया कर्मा भवन का भूमिपूजन

रंजना साहू ने कहा,हम सभी को मिलकर समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए कार्य करना होगा

धमतरी- साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माँ कर्मा जयंती के पावन अवसर पर ग्राम बिरेतरा में ग्रामीण साहू समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं कर्मा भवन भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश साहू एवं जनपद सदस्य श्रीमती फागेश्वरी साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा ध्वज के ध्वजारोहण एवं माँ कर्मा की आरती के साथ हुई। इसके पश्चात समाजिक बंधुओं व मातृशक्तियों के द्वारा कलश यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सभी महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण के बीच माँ कर्मा के जयकारों से माहौल गूंज उठा। तद्उपरांत मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू व अतिथियों की उपस्थिति में कर्मा भवन के निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक रूप से स्वागत किए। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि माँ कर्मा साहू समाज की आस्था, सेवा और समर्पण की प्रतीक हैं, उनके आदर्श हमें समाज सेवा, परिश्रम और एकता का संदेश देते हैं, ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ग्राम बिरेतरा में कर्मा भवन का निर्माण समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। श्रीमती रंजना साहू ने सभी सामाजिक बंधुओं को माँ कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए कार्य करना चाहिए। जब समाज संगठित होकर आगे बढ़ता है, तब प्रगति के नए रास्ते खुलते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी समाज के लोगों को माँ कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और कर्मा भवन निर्माण के लिए सभी को सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुन्ना पटेल,उत्तम कुमार साहू, टीकाराम साहू, जेठू राम साहू, साहू समाज अध्यक्ष मनीष साहू, ग्राम पंचायत सरपंच धनेश्वरी भारत ध्रुव, टिकेश्वरी चिंताराम साहू, नरेंद्र कुमार साहू, परसराम साहू, झूमुख लाल साहू, बसंत कुमार साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण प्रमुख, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में साहू समाज के बंधुजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!