Uncategorized

व्यापारियों के विरोध के चलते लागू नहीं हो पाया ई मंडी साफ्टवेयर, श्यामतराई मंडी में मैनुअली हुई खरीदी-बिक्री

धमतरी । आज से छत्तीसगढ़ प्रदेश में ई मंडी साफ्टवेयर लागू किया जाना था जिसके माध्यम से मंडी में आनलाईन उक्त साफ्टवेयर से खरीदी बिक्री की प्रक्रिया सम्पन्न हो पाती। लेकिन राईस मिलरों व व्यापारियों को उक्त आनलाईन ई मंडी साफ्टवेयर में कई प्रकार की खामियां प्रतीत हुई जिसके चलते प्रदेशभर के व्यापारियों ने ई मंडी एप का विरोध किया। नतीजन प्रदेश भर सहित धमतरी जिले में भी आनलाईन एप के लागू करने पर फिलहाल रोक लगाई गई। आज सुबह से कृषि उपज मंडी श्यामतराई धमतरी में व्यापारियों ने कुछ देर के लिए आनलाईन एप का विरोध किया। जिसके चलते आज पुराने तरीके से मैनुअली खरीदी-बिक्री हुई। कुछ व्यापारियों ने चर्चा के दौरान बताया कि ई मंडी एप में कई प्रकार की दिक्कते व्यापारियों को होगी।

इससे कामकाज प्रभावित होगा। रोजाना क्रेता विक्रेताओं को परेशानी होगी। इसलिए वे इस नये साफ्टवेयर का विरोध कर रहे है। ज्ञात हो कि इस व्यवस्था के लागू होने के पहले सभी व्यापरियों से उनके स्टॉक की जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से कैसे खरीदी करनी है इस संबंध में भी जानकारी दी गई है। इस नई आनलाइन व्यवस्था से अब व्यापारी किसानों से खरीदी करेगा और इसी व्यवस्था के तहत किसानों को भुगतान, मंडी शुल्क का भुगतान के साथ साथ स्टॉक प्रविष्टि, मंडी क्षेत्र या राज्य के बाहर परिवहन के लिए अनुज्ञा पत्र जारी करने जैसे काम होंगे। सभी व्यापरियों को उनके स्टॉक की जानकारी देनी होगी। जानकारी नहीं देंगे उनका स्टॉक शून्य दर्ज करने की भी चर्चा हो रही है। इसलिए इस एप का फिलहाल विरोध हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!