Uncategorized

मैत्री गरबा में पँचमी को पीताम्बर थीम, रामू, हेमलता बने मुख्य अतिथि

श्री कृष्ण को पीताम्बर प्रिय था, ये कलर ऑफ इंटेलेक्ट भी है, सभी के जीवन मे पीत और प्रीत बना रहे

नवरात्र में पंचमी का विशेष महत्व माना जाता है, इस दिन शक्ति के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा होती है। धमतरी के मैत्री गरबा महोत्सव में भी पँचमी खास रही, योजन मैत्री महिला समिति ने ड्रेसकोड गुजराती और कलर कोड पीला निर्धारित किया था। गरबा के सभी प्रतिभागी सजावटी पीले कपड़ो में पहुँचे, देर रात तक रास गरबा चलता रहा सब झूमते नाचते माता की वंदना करते रहे।पँचमी के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामु रोहरा और महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा मंचासीन हुए।अतिथियों ने सालाना निःशुल्क होने वाले मैत्री गरबा महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही गरबा प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।गरबा महोत्सव के संरक्षक और भाजपा नेता पँ राजेश शर्मा ने कहा कि पीला रंग कलर कलर ऑफ इंटेलेक्ट माना जाता है और ये श्री कृष्ण का भी प्रिय वर्ण है, राजेश शर्मा ने कहा कि सभी के जीवन मे पीत और प्रीत बना रहे।नव रात्र के अंतिम दिन मैत्री गरबा महोत्सव के विजेताओ की घोषणा होगी, इनाम बांटे जाएंगे, बम्पर इनाम के तौर पर एक सोने की अंगूठी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!