Uncategorized

जिला औषधि विक्रेता संघ के तत्वाधान में खाद्य व औषधि विभाग द्वारा एच 1 एनआरएक्स के विषय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन

अच्छे और स्वस्थ समाज के निर्माण में केमिस्टों की भूमिका होती है महत्वपूर्ण-राजेश साहू

जिला औषधि विक्रेता संघ धमतरी के तत्वाधान में भखारा अपजोन रॉवा के पटेल भवन में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा एच 1 एनआरएक्स के विषय पर कार्यशाला आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के एडीसी संजय राजपूत द्वारा उपस्थित केमिस्ट साथियों को हिदायत दी गई प्रतिबंधित दवाइयां का बिना पर्ची के विक्रय नहीं करना है , क्रय विक्रय का रिकॉर्ड रखें। सभी दुकानों में सीसी कैमरा लगाना अनिवार्य है इससे काफी हद तक प्रतिबंधित दवाइयां को बिक्री करने एवं नशेड़ी लोग कैमरे के डर से बार-बार आकर केमिस्ट को परेशान नहीं कर सकेंगे। एवं औषधि का संधारण साफ सुथरी रखें एवं फूड एवं मेडिसिन का डिस्प्ले सामने ना करें जिससे सूरज की रोशनी आपके दुकान में रखी दवाइयां के ऊपर सीधे ना पड़े।ड्रग इंस्पेक्टर सुमित देवांगन द्वारा कहा गया की सभी केमिस्ट नारकोटिक दवाइयां का रिकॉर्ड रखें जो पर्ची आपके पास आती है जो जरूरतमंद है जितने दिन के लिए लिखी हो उतनी ही दवाइयां उन्हें दें पुरानी पर्ची को दिखाकर कस्टमर को दवाई ना दें उन्हें डॉक्टर से मिलने की सलाह दें। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप सूर्यवंशी
ने कहा आपके द्वारा दी गई जीवन रक्षक दवाइयों का सही उपयोग हो एवं जरूरतमंद को दवाई समय पर उपलब्ध करे।ड्रग इंस्पेक्टर लोकेश साहू लेखपाल संपत पैकरा विभाग से उपस्थित रहे।संघ के अध्यक्ष राजेश साहू ने
ने अपने उद्बोधन में कहा अच्छे और स्वस्थ समाज के निर्माण में केमिस्ट साथियों की भूमिका अहम होती है । वह अपने विवेक से आदतन नशेड़ी व्यक्तियों को एनआरएक्स की दवाई ना बेचे । अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करके ग्राहकों की सेवा को बेहतर करें। इस अवसर पर संघ के सचिव सतराम वासानी कोषाध्यक्ष नीरज किरण संरक्षक मनीष चंद्राकर मनोज साहू नागेंद्र साहू रूपेंद्र साहू मंच संचालन गोविंद गांधी रुद्री जोन अध्यक्ष राकेश साहू भखारा जोन अध्यक्ष घणाराम साहू विवेक साहू रॉवा उप जोन अध्यक्ष धर्मेंद्र केसरवानी तिलक गजेंद्र टिकेश्वर सिंहा हरीश साहू डगेश्वर साहू उमाशंकर साहू योगेश साहू कैलाश चंद्राकर संतोष साहू शैलेंद्र साहू भीखम सिंह साहू घनश्याम प्रसाद तुलसीराम साहू खिलेश साहू धोलेश्वर ध्रुवंशी महेंद्र साहू संजय साहू परमेश्वर साहू झरेंद्र साहू कौशल प्रसाद फलेंद्र वर्मा चूड़ामणि साहू नाकेश साहू विनय गजीर भूपेश साहू भावेश साहू रूपेश साहू कमल साहू आदि केमिस्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!