Uncategorized

बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीडियो स्टूडियो एवं यूटिलिटी सेंटर का महापौर रामू रोहरा ने किया भूमिपूजन

धमतरी- बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में वीडियो स्टूडियो एवं यूटिलिटी सेंटर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर रामू रोहरा के करकमलों से सम्पन्न हुआ। यह निर्माण कार्य जनभागीदारी समिति के मद से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देना है।महापौर रामू रोहरा ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ तकनीक का समन्वय अत्यंत आवश्यक हो गया है। महाविद्यालय में बनने वाला वीडियो स्टूडियो प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन लेक्चर, शैक्षणिक वीडियो निर्माण, वेबिनार तथा डिजिटल कंटेंट तैयार करने में उपयोगी साबित होगा। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धति से जुड़ने और अपने तकनीकी कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा।साथ ही महाविद्यालय में बनने वाला यूटिलिटी सेंटर विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने, प्रिंट एवं स्कैन की सुविधा तथा आवश्यक स्टेशनरी सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें बाहर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय की बचत भी होगी।जनभागीदारी अध्यक्ष सतीश पवार ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने और उनके शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सतीश पवार, शहर मण्डल अध्यक्ष पवन गजपाल, समिति सदस्य एवं जिलामंत्री हेमंत चंद्रकार, अविनाश दुबे, श्रीमती रीता बंजारे, वेदप्रकाश साहू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल, महामंत्री गौरव मगर, भाजयुमो मंत्री आयुष दीवान तथा भाजयुमो अध्यक्ष राघवेंद्र साहू, अर्पित बैसवाड़ा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राचार्य व प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!