Uncategorized

शिक्षक समायोजन के ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय पर श्री रोहरा का बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने ससम्मान जताया आभार

महापौर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा से बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस, धमतरी में सौजन्य भेंट की।इस अवसर पर समस्त 2621 सहायक शिक्षकों की ओर से शिक्षक समायोजन के ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय पर श्री रोहरा का ससम्मान आभार व्यक्त किया गया।इस मुलाकात में शिक्षकों ने इस निर्णय को भविष्य निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। शिक्षकों ने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह के सकारात्मक निर्णय आगे भी जारी रहेंगे, जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण बनेगी।श्री रोहरा ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार हमेशा शिक्षकों, युवाओं और छात्रों के हित में कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!