Uncategorized

खपरी में गूंजा रामायण: त्रि-दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण स्पर्धा का समापन

श्रीराम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे :- ओंकार साहू

धमतरी। ग्राम पंचायत खपरी में तीन दिवसीय संगीतमय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू थे. विशेष रूप से युवराज शर्मा महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण, आरआर रायपुरिया सेवा निवृत्त शिक्षक, राम रोशन ध्रुव सरपंच, अग्रवाल साहू उपसरपंच, भगवान सिंग रायपुरिया अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, भोलाराम सिन्हा, पंकज चन्द्राकर निज सहायक विधायक धमतरी, बीएल साहू शिक्षक, श्रवण साहू, गिरधर सिन्हा उपस्थित रहे। रामायण प्रतियोगिता में अंचल सहित दुरस्त क्षेत्रों के रामायण मंडली ने भाग लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू ने कहा कि रामायण की चर्चा मात्र से मन शुद्ध हो जाता है। श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने पिता की आज्ञा मान सिंहासन छोड़कर वन को चले गए थे। पहले हर घर में बुजुर्ग रामायण का पाठ करते थे, लेकिन आज रामायण पढऩा कम हो गया है। श्रीराम हमारे छत्तीसगढ़ के भांजे हैं, छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। वनवास के समय 10 वर्ष छत्तीसगढ़ में बिताए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार ने उनके सम्मान में राम वन पथ गमन की स्थापना की. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!