Uncategorized

स्वच्छता के प्रति लापरवाह बरतने वाले 44 दुकानदारों पर निगम ने की कार्रवाई

धमतरी । निगम प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ रखने अपने स्तर पर भरसक प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत गीला एवं सूखा कचरा रखने डस्टबिन दिया गया है। साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण भी किया जा रहा है। साथ ही समय समय पर लोगो को जागरुक भी किया जाता है। बावजूद कुछ लोग स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरत रहे थे। ऐसे लोगो पर नकेल कसने निगम ने अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत यहां वहां एवं जहां कही पर भी कचरा फेकने तथा फैलाने वाले करीब 44 दुकानदार तथा लोगो के विरुद्ध पहले दिन कार्रवाई की गई। इससे ऐसे लापरवाह लोगो में हड़कंप मच गया है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी मो. शेर खान ने बताया कि आयुक्त एवं उपायुक्त के निर्देश पर सार्वजनिक तथा मुख्य स्थलो में कचरा फैलाने वालो के विरुद्ध अभियान शुरु किया गया है।

पहले दिन यह अभियान गोलबाजार क्षेत्र में चलाया गया। जहां डस्टबिन न रख यहां वहां कचरा फेकने तथा फैलाने वाले 44 लोगो तथा दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर 4300 रुपये जुर्माना शुल्क वसूला गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर खिलेश्वर साहू, बंशीदीप, श्यामू सोना, कुश नायक, गोविंद पात्रे, गोपाल यादव, निकेतन यादव, शकील अहमद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!