Uncategorized

सदस्यता श्री रत्न से सम्मानित हुईं पूर्व विधायक रंजना साहू

भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं को समर्पित है यह सम्मान - रंजना साहू

धमतरी- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बीते दिनों नवा रायपुर में भारतीय जानता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत निर्धारित अवधि में सदस्यता का लक्ष्य पार करने पर प्रदेश के विभिन्नजनों का सम्मान किया गया,उसी कड़ी में धमतरी से पूर्व विधायक रंजना साहू को सदस्यता श्री सम्मान में चयनित हुईं,रंजना साहू ने धमतरी विधानसभा में हजारों लोगों को भारतीय जानता पार्टी से जोड़कर उन्हें भाजपा का कार्यकर्ता बनाया,सम्मान समारोह में अपरिहार्य कारणों से ना पहुंच सकी पूर्व विधायक रंजना साहू का सम्मान सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय धमतरी में जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया गया,सम्मान प्राप्त करते हुए श्रीमती साहू ने कहा भारतीय जानता पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है और आज यह सम्मान जो मुझे प्राप्त हुआ है वो धमतरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है और भारतीय जानता पार्टी के संस्कारवान उन कार्यकर्ताओं को समर्पित है जो भारतीय जानता पार्टी को अपना परिवार मानते हैं,उसे जमीनी स्तर में पार्टी को मजबूत किया है और उसकी नीति और विचारधारा को अपना आदर्श मान कर देश और समाज की सेवा में लगे हुए हैं,हमारे कार्यकार्यों ने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के बाद विराम नहीं किया सतत रूप से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!