Uncategorized

सर्व समाज समन्वय महासभा धमतरी कार्यकारिणी की हुई महत्वपूर्ण बैठक, राज्य को छुआछूत व जातिवाद की दुर्भावनाओं से मुक्त करने पर दिय गया जोर

विगत दिन सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ की जिला धमतरी कार्यकारिणी एवं निदेशक गण उच्च सदन की एक विशेष बैठक महासभा जिला धमतरी में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य को छुआछूत एवं जातिवाद की दुर्भावनाओं से मुक्त करने हेतु सर्व समाज की साझा प्रस्तावना पर गंभीर विचार एवं निर्णय करना था। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव वशिष्ठ ने की, जबकि मंच पर उप-सभापति दिलीप पटेल एवं श्रीमती पद्मिनी चंद्राकर (संयोजक,अध्यक्ष – जिला धमतरी) उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण एवं प्रतिनिधिगण विशेष रूप से आमंत्रित थे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री जीवराखन मरई (सर्व आदिवासी समाज), विजय सोनवानी (अध्यक्ष, सतनामी समाज), अवनेंद्र साहू (जिला अध्यक्ष, साहू समाज) तथा चंदू जसवानी (अध्यक्ष, सिंधी समाज) शामिल रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गया कि धमतरी जिले में अब से सामाजिक विषयों पर ऊँच-नीच की भावना का पूर्णतः परित्याग किया जाएगा और समाज को छुआछूत की कुप्रथा से मुक्त किया जाएगा। अब कोई भी समाज छुआछूत की मान्यता नहीं रखेगा तथा सभी समाज मिलकर एक ऐसे सार्वभौमिक सामाजिक ढाँचे का निर्माण करेंगे जहाँ जातिवाद समाप्त होकर राष्ट्रवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। इस बैठक में यह भी महत्वपूर्ण सुझाव पारित किया गया कि राजनीतिक लोकतंत्र के समानांतर सामाजिक लोकतंत्र की स्थापना अनिवार्य है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राजनीति के नाम पर समाज का विभाजन न हो। बैठक का सफल संयोजन सभासद श्री हरजिंदर छावड़ा एवं सचिव-संगठन मंत्री श्रीमती चंद्रकला पटेल द्वारा किया गया। धमतरी जिले के विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण ने बैठक में सहभागिता कर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए एवं प्रस्तावना पर हस्ताक्षर कर पूर्ण समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर नारीशक्ति महासभा की समस्त पदाधिकारीगण – चित्रलेखा निर्मलकर, श्यामा पटेल, ईश्वरी पटवा, चंद्रकला पटेल, रेणुका नादेम,संगीता जगताप, विमला पटेल, रुक्मिणी सोनकर,तारा साहू, राज कुमारी पटेल, संतोषी साहू, डॉली सोनी, जानकी पटेल, कल्पना रणसिंह एवं चंद्रभागा साहू तथा पुरुष महासभा के पदाधिकारीगण L नीलेश राजा, नील पटेल, कोमल सार्वा शैलेश चंद्राकर एवं संजय देवांगन सभी समाज के पदाधिकारी जिसमे यादव समाज से घनश्याम यादव, सोनी समाज से नन्द किशोर सोनी, ढीमर समाज से नर्मदा प्रसाद धीमर, देवांगन समाज जगदीश चंद्र देवांगन, गुप्ता समाज से सुदर्शन गुप्ता, मराठा समाज से दीपक लोंदे, अशोक कावड़े, महेंद्र गायकवाड़, सिंधी समाज से अशोक वाधवानी महेश रामरख्यानी संतोष तेजवानी, चन्द्रलाल आसवानी, बंग समाज से मुक्त नाग चौधरी, रंजना भट्टाचार्य, महार समाज से श्रवण मेश्राम,चंद्रभान मेश्राम, राजेंद्र सिंह देऊ दिलीप पटेल एवं विभिन्न समाज के लोग बड़ी संख्या में लोग भी पूर्ण उत्साह एवं सहभागिता के साथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!