Uncategorized
श्री सत्यनारायण कथा एवं पूजन में शामिल हुईं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन

भखारा। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से भगवान जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा पर्व एवं श्री नंदेश्वर जी की स्थापना के शुभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 09 स्थित पुष्पवाटिका, शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री सत्यनारायण कथा एवं पूजन में नगर पंचायत भखारा-भठेली की अध्यक्ष ज्योति हरख जैन शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री सत्यनारायण एवं भगवान शिव से नगरवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने ओमकार राव मराठा सहित सभी शिव भक्तों, धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करते हैं।