Uncategorized

साहू समाज नें निकाली बाइक रैली, माँ कर्मा के भक्ति व समर्पण का दिया संदेश,विधायक ओंकार साहू रहे शामिल

माँ कर्मा ने समाज में नारी शक्ति व सामाजिक जागरूकता की एक अलग ही छाप छोड़ी हैं-ओंकार साहू

साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की जयंती 25 मार्च को प्रदेश भर में धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसके चलते पूर्व संध्या को धमतरी शहर में बाईक रैली विद्यावासनी मंदिर – सदर बाजार – घड़ी चौक – अर्जुनी चौक-अम्बेडकर चौक होते हुए हजारों कि संख्या में बाइक रैली गोकुलपुर कर्मा चौक पहुंची. इस दौरान माँ कर्मा चौक में जोरदार जयकारे लगे जहाँ समाज के पदाधिकारीयों द्वारा माँ कर्मा के महाआरती का आयोजन किया गया. इस दौरान समाज के लोग उत्साहित नजर आये विधायक ओंकार साहू नें कहा माँ कर्मा नें समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक भावनाएं जीवित कर समाज में नारी शक्ति व सामाजिक जागरूकता की एक अलग ही छाप छोड़ी हैं | माँ कर्मा के इस सन्देश यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी , वरिष्ठजन, युवा एवं मातृ शक्तियों नें तन्मयता के साथ आयोजन को सफल बनाया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!