Uncategorized

हटकेशर आत्मानंद स्कूल में 10 लाख के शेड निर्माण से महापौर ने निभाई जनसेवा की प्रतिबद्धता

धमतरी-शहर के हटकेशर आत्मानंद शासकीय स्कूल में विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महापौर श्री रामू रोहरा ने 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कराकर यह सिद्ध कर दिया कि उनका हर निर्णय जनहित और विकास के संकल्प से प्रेरित है। इस जनकल्याणकारी कार्य के लिए विद्यालय परिवार ने महापौर का भव्य सम्मान कर आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य एवं शिक्षकगणों ने कहा कि यह शेड निर्माण केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे बच्चों को धूप और बारिश से राहत मिलने के साथ-साथ शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने महापौर के इस निर्णय को दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशील सोच का परिचायक बताया।इस दौरान विद्यालय प्रबंधन ने शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखते हुए कहा कि इन आवश्यकताओं की पूर्ति से शिक्षा का स्तर और विद्यार्थियों का स्वास्थ्य दोनों सुदृढ़ होंगे।महापौर रामू रोहरा ने स्पष्ट शब्दों में आश्वस्त किया कि शहर के विकास के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “हम वादों की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करते हैं” और विद्यालय की सभी आवश्यक मांगों पर शीघ्र और प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम में प्राचार्य आर.के. शर्मा, शिक्षक घनश्याम साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष केवल साहू, सदस्य उत्तम जैन, गेंदु राम साहू, वेदराम मारकंडे, खिलेश्वरी मुंजे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महापौर के इस जनहितैषी कदम की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे विकास की दिशा में एक मजबूत पहल बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!