Uncategorized

भाजपा शासन में राष्ट्र को मिल रही नई ऊंचाई उमेश साहू

धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा संकल्प से सिद्धि के तहत शक्ति केंद्र और ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्राम रुद्री में चौपाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही भी शामिल थे। जहां पर कार्यक्रम के प्रभारी अनीता मुकेश यादव के द्वारा संचालन किया गया सुशांत कांत ने भी अपने विचार रखे, जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहे की मोदी सरकार में अनेक प्रकार के जनकल्याणकारी योजना आया जिसके माध्यम से अधिकतर गरीबों को फायदा हुआ जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजना गरीबों के लिए बनाई गई है ।उक्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित गंगरेल मंडल के पूर्व अध्यक्ष उमेश साहू ने सभा को सबसे पहले विकसित भारत के लिए संकल्प दिलाया ।संकल्प पत्र में लोगों ने हस्ताक्षर भी किया ।पश्चात उन्होंने आगे अपनी बात करते हुए बताए कि वर्ष 2014 से लेकर के वर्ष 2025 तक इन 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने अनेक क्षेत्रों में काम किया पूरे देश के गरीबों के लिए फ्री में खाता खोल कर दिया जिसकी राशि सीधे उनके खातों में आज पहुंच रही है अनेक अनेक योजनाओं के माध्यम से। स्वच्छ भारत महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार करने का काम भाजपा के सरकार में स्वच्छता अभियान के रूप में किया गया ।देश को समृद्ध बनाने के लिए मेक इन इंडिया लोकल फॉर वोकल जैसे योजनाओं को लाने का काम किया गया महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ सेना में महिलाओं की भागीदारी ,महिला समूह को अनेक योजनाओं के माध्यम से जोड़कर उनकी प्रगति करने का काम भाजपा सरकार के द्वारा किया गया और मुख्य रूप से हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा करते हुए देश के भीतर अनेक धार्मिक स्थान का जीर्णोद्धार करके भारत के गौरव को बढ़ाया। कार्यक्रम में प्रीतम साहू गोपाल साहू आदित्य साहू के साथ अनेक हितग्राही उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!