Uncategorized

बालक चौक परिसर के सामने अतिक्रमण को निगम ने हटवाया

व्यवसायी संघ ने निगम प्रशासन का किया धन्यवाद

धमतरी- नगर निगम कॉम्प्लेक्स (बालक चौक ) के सामने स्थित पार्किंग स्थल पर पिछले कई वर्षों से अवैध अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी, जिससे आमजन एवं व्यवसायियों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।नगर निगम धमतरी द्वारा यह अतिक्रमण हटाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई। निगम के अमले ने प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया और परिसर को अतिक्रमणमुक्त किया।व्यवसायी संघ ने इस त्वरित एवं दृढ़ कार्रवाई के लिए नगर निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर निगम ने आश्वस्त किया कि नगर निगम कॉम्प्लेक्स में व्यवसायियों को जिन मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है, उनकी पूर्ति शीघ्र की जाएगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को बाधारहित बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
व्यवसायी संघ ने आशा जताई है कि निगम प्रशासन आगे भी इसी तत्परता से जनहित में कार्य करता रहेगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!