Uncategorized

कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने कुरुद में पैदल रैली निकाल किया जनसंपर्क

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू मां चंडी मंदिर के दर्शन करते हुए पूर्व नगर में पैदल रैली निकाल जनसंपर्क करते हुए लोगों से अपने पक्ष में जनमत मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहु की जनसंपर्क रैली में कुरूद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ बड़ी रैली निकाल कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन पर एकजुटता दिखाई। यह जनसंपर्क रैली चंडी मंदिर से थाना रोड पुराना बाजार चौक, सरोजिनी चौक, कारगिल चौक, तहसील रोड से सिरसा चौक होते हुए पुराना बाजार चौक में आमसभा के रूप में तब्दील हुई। आम सभा को कुरूद विधानसभा चुनाव संचालक नीलम चंद्राकार,पूर्व विधायक गुरुमुख सिंग होरा, लेखराम साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर आदि ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को जिताने की बात कही। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत मुख्यालय में आम सभा के माध्यम से कांग्रेसियों ने प्रचार प्रसार किया गया, इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहु ने कहा कि मैं यहां आप लोगो के बीच पारिवारिक रिश्ता बना कर अपनापन पाने की खातिर आया हूं सिर्फ मैं सांसद बनकर नहीं बल्कि सभी के सुख दुख का साथी बनकर तैयार रहूंगा। देश की हर महिला को उसका हक़ और सम्मान मिलेगा, जब लागू होंगी नारी न्याय की पांच गारंटियां, ये क्रांतिकारी कदम हर महिला को आत्मनिर्भर बनाएगा, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। मज़बूत होगी देश की महिलाएं,इस जन संपर्क रैली में तारिणी चंद्राकर जिला पंचायत सभापति सुमन साहू, नीलम चंद्राकर कुरूद विधानसभा चुनाव प्रभारी, तपन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा लेख राम साहू पूर्व विधायक,शारदा साहू जनपद अध्यक्ष, प्रमोद साहू, मंजू साहु,राखी चंद्राकर , जनसिंह यादव, रामेशर साहू, प्रतीक साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!