Uncategorized
झोपड़ी बनाकर रह रहे परिवारों के लिए आफत बनी बारिश, गौतम वाधवानी ने की जिला व निगम प्रशासन से सुध लेने की मांग

धमतरी। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन रही है। विशेषकर पिछड़े व बेघरों के लिए यह समस्या बनकर सामने आई है। डागा धर्मशाला में कुछ परिवार झोपड़ी बनाकर निवासरत है, लगातार बारिश से घर के भीतर भर गया है। रात भर पानी निकालते रहे। साथ जहरीले जीवो का भी खतरा बना रहा है। बच्चें व महिलाएं भी सो नहीं पाए है। उनकी समस्या जानने शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी पहुंचे श्री वाधवानी ने जिला व निगम प्रशासन से मांग की है कि ऐसे परेशान लोगो की सुध लेकर उन्हें राहत प्रदान किया जाये। जिस प्रकार बारिश हो रही है यदि जल्द ही इनकी सुध नहीं ली गई तो किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका बनी रहेगी।
