Uncategorized

संगठन सृजन अभियान के तहत ग्राम देमार में ब्लॉक अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव एवं सेक्टर अध्यक्ष चित्रांश रजक के मार्गदर्शन में बूथ कांग्रेस कमेटी का गठन

धमतरी- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ग्राम देमार में बूथ कांग्रेस कमेटी गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव एवं सेक्टर अध्यक्ष चित्रांश रजक के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही।
बैठक का में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य रहा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। आज देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं किसानों की समस्याओं को लेकर जनता परेशान है। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की आवाज बनें तथा पार्टी की विचारधारा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन जांगड़े ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य कर रहा है। बूथ कमेटियों के गठन से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलेगी और संगठन पहले से अधिक सक्रिय होगा। उन्होंने सभी नवगठित पदाधिकारियों से ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की अपील की।सेक्टर अध्यक्ष चित्रांश रजक ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने का संकल्प लिया। अंत में नवगठित बूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में खिलेन्द ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , जनपद सदस्य योगेश मार्कण्डेय , धर्मेंद्र पटेल कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , ब्लॉक उपाध्यक्ष रघुवीर रामटेक , मोहन जांगड़े , सेक्टर अध्यक्ष चित्रांश रजक , उपसरपंच परमेश्वरी साहू , सोमेश्वर सिन्हा बल्लू मेश्राम , गुहरि बंजारे , चैत राम निर्मलकर , प्रकाश साहू , अवध यादव , चेतन सिंहा , मनोज यादव , तुलेश कुंभकार , लोमेश कुंभकार , अग्रेश्वर मंडावी , दया साहू , उत्तम यादव , तेजराम साहू , खिलावन कुंभकार , सुनील बंजारे , बीरेंद्र बंजारे , राजू चेलक , लता पटेल , घनश्याम ध्रुव , डोमेश्वर ध्रुव ,आघनु चेलक , गौतम साहू ,पोषण सिन्हा ,चमन सिन्हा , राजकुमारी गायकवाड , शिव कुमारी गायकवाड , रूखमणि ध्रुव , हेमलता साहू , साथ में बड़ी संख्या कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!