Uncategorized

पं. राजेश शर्मा ने रंजना साहू के पक्ष में मांगा विवेकानंद व डाकबंगला वार्डवासियों से समर्थन

धमतरी। विधानसभा चुनाव के तहत राजनीतिक पाटियों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपाईयों द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। भाजपा नेता पं. राजेश शर्मा बिलासपुर के बिल्हा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी धरम लाल कौशिक के चुनाव प्रचार में मोर्चा सम्हाले हुए है, इस बीच राजेश शर्मा धमतरी वापस आये हुए थे और धमतरी में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए भी जनसमर्थन जुटाने का काम किया। धमतरी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी रंजना साहू के पक्ष में भाजपा नेता पँ राजेश शर्मा द्वारा विवेकानंद वार्ड और डाक बंगला वार्ड के लोगो से जनसंपर्क किया, महालक्ष्मी ग्रीन कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण भवन में दोनों वार्डो के प्रतिष्ठित नागरिक पहुँचे जहाँ राजेश शर्मा के साथ रंजना साहू ने सभी से समर्थन मांगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!