Uncategorized

चिट्टा बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार, नकदी सहित 2.29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली ने एक बार फिर प्रभावी एवं निर्णायक कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि धमतरी बस स्टैंड के पीछे एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार (में दो युवक अवैध मादक पदार्थ रखकर उसकी बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए धमतरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 47,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी से 10.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती 47000 रूपये, नगद राशि 12,000 रुपये (मादक पदार्थ बिक्री से संबंधित)1 नग मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार कीमती 1,50,000, 01 नग आईफोन 11 कीमती 10,000 रूपये,1 नग वीवो स्मार्टफोन (जियो सिम सहित) कीमती 10,000 रूपये अन्य सामग्री (लाईटर एवं एल्युमिनियम फॉयल)जप्त कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 2,29,020 रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियो मे कमर रजा पिता सज्जाद रजा 28 वर्ष साकिन सदर बाजार धमतरी,मोह. शोएब अख्तर पिता मो. असद गोरी 26 वर्ष केला बडी दुर्ग थाना पदमनामपुर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!