डीपीएस किड्स धमतरी में नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति गीतों के गायन एवं नृत्य से किया मोहित

धमतरी- डी.पी.एस. किड्स धमतरी में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से देशभक्ति गीतों पर आधारित गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
देशभक्ति के रंग में रंगे इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ देशभक्ति गीतों का गायन एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। तिरंगे के रंगों से सजी आकर्षक वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। उनकी भाव-भंगिमाओं, तालमेल और आत्मविश्वास ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।गायन प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मधुर एवं भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए, वहीं नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर लयबद्ध एवं आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के निर्देशक धीरज अग्रवाल , निर्देशिका श्रीमती निधि अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा एवं समन्वयक अर्षिता मैडम के रचनात्मकत मार्गदर्शन एवं सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन, मंचीय कौशल एवं देशप्रेम की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


