Uncategorized

सड़को पर गड्ढ़े हुए खतरनाक, वाहन चालक गिरकर हो रहा चोटिल

धमतरी। लगातार हो रही बारिश से धमतरी शहर की जर्जर सड़के और भी ज्यादा जर्जर हो गई है। बारिश से गड्ढ़ो का आकार व गहराई बढ़ी गयी है। जिससे आवागमन के दौरान हर पल दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। ऐसी ही स्थिति रायपुर रोड पर पावर हाऊस के पास नेशनल हाईवे की है। जहां सड़क के बीच कई गड्ढ़े बन चुके है। उक्त मार्ग पर रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है। गड्ढ़ो के चलते दुपहिया वाहन चालकों व आटो चालकों की परेशानी बढ़ गई है। कुछ वाहन चालक गड्ढ़ो से अनियंत्रित होकर चोटिल भी हो चुके है। ऐसे में लोगों ने उक्त सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!