Uncategorized

नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा की दूरदर्शी सोंच और सृजनकारी रचनात्मक क्षमता पर सबका प्रगाढ़ विश्वास: दीपक सिंह ठाकुर


धमतरी। नगर निगम में मिली जीत के अवसर पर और एक कुशल नेतृत्व के संरक्षण में बड़ी संख्या के साथ स्थापित होने पर समाजसेवी दीपक सिंह ठाकुर एवं उनकी टीम ने रामू रोहरा एवं उनके पार्षदों को अब जीत की शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रामू रोहरा ने मुलाकात में बताया कि अब उनका पूरा समर्पण शहर के विकास की ओर लगातार बना रहेगा और आने वाले वर्षों में धमतरी शहर को विकास के नए नए आयाम देखने को मिलेंगे, उनका प्रयास शहर को एक नया स्वरूप देने और लगातार विकास की ओर पूरी टीम भावना के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का है, सबका साथ और सबका विकास इसी भावना के साथ शहर विकास में पूरे समर्पित भाव से कार्य करने की बात श्री रोहरा ने बताया और कहा कि शहर की पूरी भौगोलिक स्थिति को समझते हुए अनेकों नए रास्तों का निर्माण किया जाएगा जिससे आम जनता को आवागमन में सुविधाएं मिलेंगी । उपरोक्त अवसर पर पिंकी सोनीजी, सिमरन, निलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर, दयाराम साहू, कविंद्र जैन, गोपाल साहू, चिराग साहू, हिमांशु साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!