Uncategorized

शहर वासियों के समस्या, शिकायतों के लिए बनेगा सहायता केन्द्र, जारी होगा हेल्पलाईन नम्बर

शपथ ग्रहण के पहले ही एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा

जाम नालियों की हो रही सफाई, स्वच्छ होगा शहर , मच्छरों की बढ़ती संख्या से मिलेगी राहत

धमतरी। नवनिर्वार्चित महापौर रामू रोहरा शपथ ग्रहण के पहले ही एक्शन मोड पर आ गये है। जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है उस पर खरा उतरने का प्रयास जारी है। इसी के तहत लगातार शहर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने विकास के नये कार्यो को गति देने का प्रयास कर रहे है। इसके अतिरिक्त बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उनका फोकस है।
इसी कड़ी में शहर में कई नये सड़कों के निर्माण हेतु निरीक्षण कर चुके है और अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इसके साथ ही शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे है। जाम नालियों की सफाई करवाने अधिकारियों को निर्देशित किया जा है। परिणाम स्वरुप नालियों की सफाई में बड़ी मात्रा में मलबा व कचरा निकल रहा है। जिससे नाली में निकासी व्यव्सथा बेहतर हो रही है। बता दे कि कई स्थानों पर नालियां लंब समय से जाम थी जो अब साफ हो रही है। इससे बढ़ती मच्छरों की संख्या से भी राहत मिल रही है।
चर्चा के दौरान महापौर रामू रोहरा ने बताया कि शहरवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु वे गंभीर है। शहर में एक सहायता केन्द्र बनाया जाएगा साथ ही शहरवासियों के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किया जायेगा। जिनसे प्राप्त समस्या, शिकायतों के वे स्वयं नजर रखेंगे।
नालियों में न डाले कचरा- रामू रोहरा
नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नालियो में कचरा न डाले। नालियों में कचरा डालने से ही ज्यादातर नालियों जाम होती है। जिससे कई प्रकार की समस्याएं आती है। घरों व दुकानों मेंं डस्टबीन में कचरा रखें। निगम द्वारा रोजाना डोर टु डोर कचरा कलेक्शन किया जाता है कचरा गाडिय़ो में ही कचरा फेंके। शहर को स्वच्छ बनाने में सभी अपनी योगदान दे।
जनता ने जनादेश दिया है, सेवा व विकास है प्राथमिकता
चर्चा के दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि जनता ने उन्हें व भाजपा पार्षदों को स्पष्ट जनादेश दिया है। उक्त जनादेश पर खरा उतरने पूरा प्रयास करेंगे। मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के साथ वार्ड व शहर विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। धमतरी पहले पिछड़ा हुआ माना जाता था अब धमतरी शहर के विकास में बाधा नही आएगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!