Uncategorized

श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में स्थापित हुआ 31 फिट का महाकैलाश त्रिशूल

मंदिर प्रांगण में त्रिशुल स्थापना विधिविधान से सम्पन्न

महाशिवरात्रि आयोजन को लेकर मंदिर समिति में उत्साह

धमतरी । धमतरी श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर सेवा समिति के सदस्यों एवं शिव भक्तों के द्वारा मंदिर परिसर में मुख्य द्वार के पास 31 फिट का विशालकाय महाकैलाश त्रिशूल की विधिविधान से पूजा पाठ कर स्थापना की गई साथ ही प्रसादी वितरण किया गया। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर को लेकर शिव भक्तों में अटूट आस्था हैं जहां भक्तों द्वारा समय समय मे विभिन्न आयोजन होते रहते हैं आगामी महाशिवरात्रि को लेकर बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार हैं उसी तारतम्य में शिवरात्रि महोत्सव का प्रारंभ 31 फिट का त्रिशूल भोलेनाथ को अर्पण कर किया गया 23 फरवरी को शिव बाबा एवं माता पार्वती के विवाहोत्सव प्रारंभ सगाई एवं मंडप 24 फरवरी को हल्दी 25 फरवरी को मेहंदी व संगीत 26 फरवरी को सिद्धेश्वर नाथ महादेव जी का भव्य सेहरा श्रृंगार दर्शन व उज्जैन से आने वाली महाकाल की भव्य पालकी यात्रा बैंड बाजों व मनमोहक झांकी के साथ पुरानी मंडी हनुमान मंदिर प्रांगण से श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर टिम्बर भवन के सामने रायपुर रोड पहुँचेगी जहां भव्य उमा महेश स्वरूप भगवान के मनमोहन छवि की महाआरती भव्य आतिशबाजी के साथ की जायेगी आयोजन को सफल बनाने सेवा समिति अध्यक्ष सुभाष शर्मा, संरक्षक चंद्रकांत त्रिवेदी, मदन शर्मा, विक्रांत शर्मा महासचिव पीयूष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष हरि भाई कटरिया, मंदिर पुजारी पंडित हर्ष तिवारी एवं बडी संख्या में शिव भक्तगण लगें हुए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!