Uncategorized

रिसाई माता मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश के लिए पंजीयन प्रारंभ

धमतरी। रामसागर पारा शिव चौक धमतरी में स्थित जय जगत जननी रिसाई माता मंदिर में क्वार नवरात्रि महोत्सव की तैयारी अपने चरम गति पर है। मंदिर समिति के सदस्यों कि देख रेख में तैयारियां चल रही है।
इस वर्ष इस शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक मनाई जावेगी।जिस हेतु मंदिर में श्रद्धालुओं की मनोकामना की भावना से ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
मंदिर समिति द्वारा तेल ज्योति कलश 1001रु तथा घृत ज्योति कलश के लिए 1501 रु निर्धारित किए गए है।इच्छुक श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे मंदिर कार्यालय प्रबंधक या पूजारी महराज से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।
मंदिर समिति के प्रमुख भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि गूगल पे एवं फोन पे से राशि जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध हैं।राशि जमा करने के बाद पंजीयन क्रमांक एवं रसीद वाट्स एप के माध्यम से भेजी जाएगी। मन्दिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है।उक्त जानकारी भूपेन्द्र मिश्रा प्रबंधक जय जगत जननी रिसाई माता मंदिर समिति धमतरी ने दी है.

।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!