Uncategorized

छत्तीसगढ़ का पारंपरिक खेल कबड्डी आज पूरे भारत में लोकप्रिय हो गया है – नीलम चन्द्राकर

खेल और धार्मिक आयोजनो से गांव में एकता और सामंजस्यता का वातावरण निर्मित होता है-तारिणी चंद्राकर

मूलचंद सिन्हा

कुरुद.  न्यु यंग स्टार कबड्डी दल एवं लक्की स्टार क्रिकेट क्लब मंदरौद के तत्वाधान में आयोजित एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने शिरकत की. खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का पारंपरिक खेल कबड्डी जो कि गाँव-गाँव में उत्साह के साथ आयोजन किया जाता है ,आज यह खेल देश का सबसे रोचक खेल बन गया है,क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा देखा और पसंद किए जाने वाला खेल कबड्डी ही है.कबड्डी लीग प्रारंभ होने के बाद लोकप्रियता बहुत बढ़ी है, खिलाड़ी इसमें भविष्य कि संभावनाएं तलाश सकते है और राष्ट्रीय स्तर पर अपने गाँव अपने क्षेत्र का नाम रौशन कर सकते है.शानदार खेल का भारी दर्शकों के साथ सफल आयोजन कि आयोजक समिति को बधाई दिया.कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जननेत्री श्रीमती तारिणी नीलम चन्द्राकर ने समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देर रात तक मैच का आनंद लेने वाले दर्शकों को खेल के प्रति बढ़ते रुझान देखकर मैं बहुत खुश हु एक समय होता था जब खेल पूरी तरह पुरुष प्रधान होता था आज छोटी बालिकाओं से लेकर माताए-बहने भी दर्शक दीर्घा में इतनी रात तक उपस्थित है. इस तरह के आयोजन से गांव में एकता और सामंजस्यता का वातावरण निर्मित होता है. यही एकता गाँव को आदर्श ग्राम बनाती है जहाँ लोग खुशी के साथ रहना चाहते हैं.

कबड्डी का खेल हमारे छत्तीसगढ़ का पारंपरिक खेल है जो हर मौसम में आयोजित होते रहता है इनको खेलने वाले खिलाड़ी शारीरिक रुप से बहुत मजबूत होते है. आज जो टिम जीती है उनको बधाई और जो उपविजेता रही है उन्हे भी बधाई 32 टीमों में दूसरा आना बहुत बड़ी उपलब्धि है एक हार से निराश ना होकर अगला लक्ष्य नंबर वन कि ओर रखे. आप सबको सफल आयोजन कि बधाई.कार्यक्रम में सरपंच खुबलाल दिवान,सेवक सोनकर मोहन साहू किशन सोनकर किशून सोनकर प्रादीप सोनबेर भुपेंद्र सोनकर टीकाराम निषाद प्रेमचंद साहु दीनानाथ साहु किशन साहु गुलाब पैकरा अरुण साहु शैलेन्द्र टंडन मनहरण साहु नरेन्द्र साहु हीरामन साहु खुमेश्वर साहु तेजराम साहु रमेश निषाद सहित समस्त पंच, उपस्थित थे वैभव चन्द्राकर, महिम शुक्ला, चंद्रप्रकाश देवांगन,कुलदीप गुरुपंच, कोमल साहु, उमेश कंडरा एवं न्यु यंग स्टार कबड्डी दल, लक्की स्टार क्लब के सभी सदस्य सैकड़ो दर्शकों के साथ उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!