धमतरी जिले में विकास, पर्यटन, फसल चक्र परिवर्तन, नवाचार को बढावा देने के साथ ही शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सफल हो रहे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा
लगभग 10 महीने के कार्यकाल में लाई जिले में प्रशासनिक कसावट, हासिल की कई उपलब्धियां

धमतरी। 7 मार्च 2025 को धमतरी के 20वें कलेक्टर के रुप में 2018 बैच के आईएएस अबिनाश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। इसके पश्चात उन्होने जिले वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेहतर व्यवस्था प्रदान की। अब उनके कार्यकाल को लगभग 10 माह हो रहे है। ऐसे मे साल 2025 में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले वासियों को कई सौगाते देने में सफल रहे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में विकास के नये आयाम स्थापित किये। अनेक विकास के बड़े प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली। कई विकास कार्य पूर्णत: की ओर है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी कलेक्टर ने विशेष रुचि दिखाई। और दूरदर्शी सोच को धरातल पर उतारा। प्रदेश दूसरे सबसे बड़े बांध गंगरेल में पर्यटन को बढ़ावा देने कई नये प्रयास किये। जिसके परिणाम स्वरुप गंगरेल के ठेमली आईलैंड को विकसित किया जा रहा है। इसके पश्चात अन्य आईलैंड को विकसित करने की योजना है। गंगरेल में चार दिवसीय न्यूईयर फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसकी चर्चा प्रदेश भर में हुई। महानदी की उद्गम स्थल व नगरी – सिहावा क्षेत्रो को पौराणिक स्थलों को पर्यटन के रुप में विकसित करने कायाकल्प किया जा रहा है। मां अभियान भी इस प्रयास में कारगर साबित हो रहा है। महानदी रिवर फ्रंट के लिए 20 करोड़ की स्वीकृति भी महत्वपूर्ण है। कलेक्टर श्री मिश्रा फसलचक्र परिवर्तन के अंतर्गत दलहन, तिलहन, मोटे अनाज, मखाना एवं औषधीय फसलों की खेती को बढ़ावा दिया गया, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ जल उपयोग दक्षता में भी सुधार हुआ। फल एवं सब्जी उत्पादन, ड्रिप सिंचाई, पौधरोपण तथा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यानिकी को सशक्त किया गया। औषधीय पौधों एवं मखाना खेती को प्रोत्साहन देकर किसानों को वैकल्पिक एवं टिकाऊ आय स्रोत उपलब्ध कराए गए।
कलेक्टर ने बीते 10 महीनों में जिले में नवाचार को भी बढ़ावा दिया। बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार को प्राथमिकता दी जा रही है। जिसके परिणाम स्वरुप छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर प्लेसमेंट, स्टार्टअप पर भी कलेक्टर जोर दे रहे है। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, स्मार्ट क्लास, छात्रवृत्ति योजनाएँ एवं छात्रावास व्यवस्था से शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ हुआ। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अधोसंरचना एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया। मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना तथा नियमित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हुईं।
विकास को लगे पंख, खुले प्रगति के नए मार्ग
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के अब तक के कार्यकाल में जिले में विकास को नये पंख लगे है। हाईटेक बस स्टैण्ड, आडोटोरियम, नालांदा परिसर, महानदी रिवर फ्रंट, नहर परियोजना, छात्रावासों की स्वीकृति सहित अरबो के विकास कार्यो को स्वीकृति मिली है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संपर्क सुदृढ़ करने हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राज्य मद एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत नई सड़कों का निर्माण तथा जर्जर सड़कों का उन्नयन किया गया। दूरस्थ ग्रामों को मुख्य मार्गों से जोडऩे से आवागमन सुगम हुआ, वहीं व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक आमजन की पहुँच सशक्त हुई। पुल-पुलियों के निर्माण से वर्षा ऋतु में भी निर्बाध यातायात सुनिश्चित हुआ।
पेयजल व जल संरक्षण एवं संवर्धन पर फोकस
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल पहुँचाने की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की गई। नवीन जलापूर्ति योजनाओं, पाइपलाइन विस्तार एवं पेयजल स्रोतों के सुदृढ़ीकरण से शुद्ध पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित हुई। इससे जलजनित रोगों में कमी आई और ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। इन प्रयासों से भूजल स्तर में सुधार हुआ।
बनाई बेहतर धान खरीदी, कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के पूर्व ही कर्मचारियों के हड़़ताल से जिले में व्यवस्था चरमराई बाउजूद इसके कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी व्यवस्था अन्य जिलो की तुलना में बेहतर रहा। धान खरीदी को पारदर्शी, तकनीक-आधारित एवं सुचारू बनाते हुए रिकॉर्ड मात्रा में खरीदी की गई तथा किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया गया। नहरों की मरम्मत, जलाशयों के सुदृढ़ीकरण एवं सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं के विस्तार से रबी एवं ग्रीष्मकालीन फसलों को प्रोत्साहन मिला।
कलेक्टर के नेतृत्व में सम्मान से बढ़ा जिले का मान
कलेक्टर के नेतृत्व में साल 2025 में जिला कई क्षेत्रो में सम्मानित हुआ। वर्ष 2025 में जिले को प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शी प्रशासन एवं नवाचार आधारित पहल के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुए। जिसमें जल संरक्षण हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार, पीएम एक्सीलेंस अवार्ड, पीएम जनमन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार, स्वस्थ पंचायत हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार ग्राम पंचायत हरदीभाटा, इन सम्मानों ने धमतरी को एक सुशासित, नवाचारी एवं प्रगतिशील जिले के रूप में राष्ट्रीय पहचान दिलाई।
बेहतर समीक्षा व औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्री मिश्रा लगातार शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की बेहतर समीक्षा करते रहते है। वहीं जमीनी हकीकत जानने औचक निरीक्षण भी करते है। शहरी क्षेत्रो के साथ ही दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो में भी कलेक्टर पहुंचते है। शिकायतो पर त्वरित संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही को अंजाम देते है। मिलनसार, शांत स्वभाव के अधिकारी है। उनके कार्य शैली की सराहना जिले में होती है। अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ ही सांस्कृतिक व खेल सहित अन्य आयोजनों में भी सहभागिता सुनिश्चित करते है।

