Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने फिर दिलाई बड़ी सौगात:आडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 6 करोड़ 90 लाख की स्वीकृति

पार्षदों ने जताई ख़ुशी किया महापौर सहित राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित

महापौर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्री अरुण साव, और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जताया आभार

ऑडिटोरियम सह व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए रही सरकार से 6 करोड़ 90 लाख की स्वीकृति मिली है यह स्वीकृति महापौर रामू रोहरा के प्रयासों का फल है.इस पर महापौर और भाजपा के पार्षदों ने अपनी खुशी जाहिर की। पटाखा फोड़ते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस स्वीकृति पर बधाई दी। 2025 में ही इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।निगम बनने के बाद तत्कालीन महापौर अर्चना चौबे के कार्यकाल में 5 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम सह व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए 23 मई 2018 को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भूमि पूजन किया था। ऑडिटोरियम व्यावसायिक परिसर का निर्माण काफी धीमी गति से प्रारंभ हुआ और कुछ समय बाद जाकर वह अधूरा रह गया। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकाल में कार्य आगे नहीं बढ़ सका। अब वर्तमान भाजपा के कार्यकाल में फिर से 6 करोड़ 90 लाख की स्वीकृति मिल गई है। महापौर रामू रोहरा अपने भाजपा पार्षदों के साथ निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में पहुंचे। फटाका छोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पार्षदों ने इस मौके पर महापौर का अभिनंदन भी किया। महापौर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उप मुख्यमंत्री अरुण साव iऔर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है.इस दौरान स्पीकर कौशल्या देवांगन, एमआईसी सदस्य विजय मोटवानी, नरेंद्र रोहरा, शिवानी साहू, अखिलेश सोनकर, विभा चंद्राकर, पार्षद आशा लोधी, नम्रता पवार, चंद्रभागा साहू, सतीश पवार, हेमंत बंजारे, ईश्वर सोनकर, संजय देवांगन, भारती साहू, मेघराज ठाकुर, कुलेश सोनी, पिंटू यादव, गजेंद्र कंवर, उपायुक्त पीसी सार्वा, , महेंद्र खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!