Uncategorized

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 श्रीमती प्रेमलता चंदेल होंगी धमतरी जिले के लिए सामान्य प्रेक्षक

धमतरी 31 जनवरी 2025/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा धमतरी जिले में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए श्रीमती प्रेमलता चंदेल को सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्रीमती चंदेल 2015 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। वर्तमान श्रीमती चंदेल स्वास्थ्य एवं परिवार संचालनालय में संचालक के रूप में पदस्थ हैं। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती चंदेल से स्थानीय रत्नाबांधा स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के कक्ष क्रमांक एक में कार्यालयीन समय पर मुलाकात की जा सकती है। इसके अलावा सामान्य प्रेक्षक के मोबाईल नंबर 70008-35862 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी द्वारा जिला स्तर पर आजीविका महाविद्यालय के सहायक संचालक डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता को प्रेक्षक का लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। लाइजनिंग अधिकारी का मोबाईल नंबर 99933-50362 है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!