सर्व हिन्दू समाज का धमतरी बंद रहा सफल, व्यापारियों ने स्वमेव दुकाने बंद रख दिया समर्थन
आमाबेड़ा कांकेर की घटना से आक्रोशित सर्व हिन्दू समाज द्वारा किया गया था छग बंद का आव्हान
धमतरी चेम्बर आफ कामर्स, कैट सहित विभिन्न संगठनों ने दिया बंद को पूर्ण समर्थन

धमतरी। आमाबेड़ा कांकेर में धर्मांतरण को मामलें को लेकर बवाल हुआ। वहीं बस्तर समेत प्रदेश अन्य जिलों में लगातार धर्मांतरण को लेकर विवाद की खबरे सामने आ रही। इसे लेकर हिन्दू समाज में आक्रोश है। आज छत्तीसगढ़ बंद के तहत धमतरी बंद को सफल बनाने के लिए सर्व हिन्दू समाज ने आह्वान किया गया था। जिसका व्यापक असर आज धमतरी में नजर आया। इस बंद को छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स तथा कैट ने भी समर्थन दिया है। जिससे व्यापारियों ने स्वमेव ही दुकाने बंद रख छग बंद को समर्थन दिया।
ज्ञात हो कि कल सर्व हिन्दू समाज सहित विभिन्न संगठनों द्वारा छग बंद के आव्हान को सफल बनाने हेतु बैठके की गई थी। जिसमें रणनीति बनाकर बंद को सफल बनाने पर जोर दिया गया था। जिसके तहत आज सुबह से विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी धमतरी बंद कराने निकले। अधिकांश व्यापारियों ने स्वमेव ही दुकानेे बंद रखा। वहीं कुछ दुकाने खुली रही जिसे संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा अपील कर बंद कराया गया। बंद से आवश्यक सुविधाओं जैसे अस्पताल, मेडिकल, आदि इमरजेंसी सुविधाओं को छूट दी गई थी। बंद के चलते दुकानों को शटर गिरे। कुछ दुकानों के शटर उठते-गिरते रहे। कुछ व्यापारियों ने हाफ शटर से भी व्यापार किया। लेकिन शहर की अधिकांश दुकाने बंद रही। इस प्रकार कहा जा सकता है कि आज सर्व हिन्दू समाज द्वारा धमतरी बंद का आव्हान सफल रहा।
बंद के दौरान भी यात्री बसों सफर के अन्य वाहने निर्बाध रुप से चलती रही जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं हुई, वहीं ज्यादातर पेट्रोल पंप भी खुले रहे। जिससे लोगो को परेशान होना नहीं पड़ा। बंद चलते होटल पान ठेले भी बंद रहे जिससे लोगो को चाय नाश्ता के लिए भटकना पड़ा। अस्पताल मेडिकल आदि पूर्णत: खुले रहे। समाचार लिखे जाने तक धमतरी चेम्बर आफ कामर्स, कैट व सर्व हिन्दू समाज सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बंद कराने घूमते रहे इस दौरान जगह-जगह सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात किया गया था। बंद कराने निकले संगठन के लोगो के साथ पुलिस की गाडिय़ां भी किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए चलती रही।
हिन्दू धर्म के खिलाफ साजिश नहीं किया जायेगा बर्दाश्त
बंद के आव्हान के दौरान जिले के सर्व समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट नजर आए इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में न सिर्फ धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे बल्कि हिंसक घटनाएं भी हो रही है। भोले-भाले ग्रामीणों को षडय़ंत्र के तहत बरगालाकर धर्म परिवर्तित कराया जा रहा, यह हिन्दू धर्म को कमजोर करने का षडय़ंत्र है। इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


