मनरेगा योजना मे किये जा रहे बदलावो के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना
कहा सिर्फ नाम नहीं बदला जा रहा बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरासत को खत्म करने का प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा है

धमतरी। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने एवं योजना में किए जा रहे बदलावों से मजदूरों को होने वाली भारी नुकसान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गांधी मैदान धमतरी में आज दोपहर 12 से एक दिवस धरना प्रदर्शन दिया गया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के उक्त फैसलेे का जमकर विरोध किया। कांग्रेसियों ने कहा कि सिर्फ मनरेगा का नाम नहीं बदला जा रहा बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरासत को खत्म करने का प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा है। यह गरीब किसान मजदूर विरोधी कदम है। नाम बदलने से न सिर्फ देश को आर्थिक नुकसान होगा बल्कि गरीब किसान मजदूर को भरपूर काम नहीं मिल पायेगा। जिस प्रकार भाजपा सरकार मनरेगा का नाम व उसके स्वरुप में बदलाव कर रही है यह देश के हित में नहीं है। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से उक्त प्रस्ताव को खारिज कर जनता के अधिकारो व महात्मा गांधी के मूल्यों की रक्षा के लिए उचित हस्तक्षेप करने की मांग भी की है। धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक व पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा, आनंद पवार, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व विधायक व वर्तमान कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक लेखराम साहू विजय प्रकाश जैन अरविंद दोशी, शहर ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा राजेश पांडे, होरीलाल साहू जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर शैलेंद्र दीवान गौतम वाधवानी, अंबिका सिन्हा, कृष्ण कुमार मरकाम, सूर्यप्रभा चेटियार,प्रभात राव मेघावाले, वसीम कुरैशी, घनश्याम साहू सहित बड़ी संंख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
