Uncategorized

कोष्टापारा वार्ड में कांग्रेस से पार्षद पद हेतु आशुतोष खरे है सशक्त दावेदार

वर्तमान में है शहर ब्लाक कांग्रेस जिला महामंत्री, शिक्षित, सक्रिय युवा नेता की है पहचान

वार्ड में सालों से है सक्रिय, सामाजिक व समाजसेवा गतिविधियों में भी विभिन्न पदों पर रहकर किया जिम्मेदारियों का निर्वहन

धमतरी । नगरीय निकाय चुनाव हेतु आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। जिसमें वार्ड क्रमांक 16 कोष्टापारा वार्ड अनारक्षित मुक्त रिजर्व हुआ है। ऐसे में वार्ड से भी दावेदार सामने आ रहे है। जिनमें कांग्रेस से आशुतोष खरे (लक्की) का नाम प्रमुखता से चर्चा में है।
ज्ञात हो कि आशुतोष खरे कांग्रेस की राजनीति में छात्र जीवन से ही सक्रिय है। विभिन्न पदों पर रहते हुए सामाजिक, राजनीतिक व जनहित के कार्यो में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते रहे है। युवा नेता है। वार्ड में उनकी सक्रियता निरंतर है। वार्डवासियों के सुख, दुख के कार्यक्रमों में सहभागी रहते है। वार्ड में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक आयोजनो में हमेशा सक्रिय रहते है। श्री खरे ने राजनीति के साथ ही समाजसेवा के कार्यो में भी अपनी पहचान बनाई है। कांग्रेस के सभी आयोजनो में आशुतोष अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है। सक्रिय युवा नेता है। ऐसे में कोष्टापारा वार्ड से कांग्रेस पार्षद पद के लिए सशक्त दावेदार माने जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि आशुतोष खरे (लक्की) पिता रवि खरे कोष्टापारा वार्ड निवासी है। 28 वर्षीय युवा नेता है। उन्होने एम.ए. अंग्रेजी एवं समाजशास्त्र की शिक्षा अर्जित की है। वर्तमान में महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर क्र. 1 है। विधायक प्रतिनिधि डॉ. शोभा राम देवांगन शा. उच्च. मा. शाला है। विधान सभा उपाध्यक्ष आई.टी. सेल है। वहीं राजीव युवा मितान क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष, एन.एस.यु.आई. के पूर्व सक्रिय सदस्य है। सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय है। वर्तमान में कायस्त समाज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष है। हमदर्द रक्तदान सेवा समिति के पूर्व नगर उपाध्यक्ष, श्री राम हिन्दु संगठन धमतरी के संस्थापक सदस्य, नवयुवक जागरण समिति सुभाष चौक कोष्टापारा, धमतरी के संचालक है। युवा रक्तवीर समूह के सदस्य है।
बता दे कि श्री खरे 2013 से अब तक विधानसभा लोकसभा एवं नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिये वार्ड स्तर पर कार्य किया एवं 2019 नगरीय निकाय चुनाव कोष्टापारा वार्ड में कांग्रेस को प्रथम बार विजयी दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ज्ञात हो कि श्री खरे के दादा स्व. राधेश्याम खरे दो बार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष थे। वहीं उनके पिता रवि खरे वरिष्ठ पत्रकार रह चुके है। ऐसे में कोष्टापारा वार्ड से आशुतोष की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!