Uncategorized

अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर की ऐतिहासिक पहल : 4 प्रमुख स्थानों पर मंदिर जीर्णोद्धार का हुआ भूमिपूजन


कुरूद। नगर के वार्ड क्रमांक 5 में वर्षों से लंबित स्थानीय रहवासियों की मांग को मूर्त रूप देते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने ऐतिहासिक पहल की है। पार्षदों के सहयोग से वार्ड में एक साथ चार अलग-अलग स्थानों पर विकास की नींव रखी। आस्था के केंद्र भगवान शंकर और हनुमान के मंदिरों के जीर्णोद्धार, भव्य शेड और चबूतरा निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया। इस कार्य में पार्षद मिथलेश बैस, सितेश सिन्हा और रवि मानिकपुरी का सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर के साथ पार्षद कविता चंद्राकर, राजकुमारी ध्रुव मौजूद रहीं। वहीं वार्ड के नागरिकों में प्रभात बैस, भोजराज चंद्राकर, केके बैस, चंद्रकुमार बैस, भूमिका सिन्हा, श्वेता चंद्राकर, देवकांत द्विवेदी, ऋषि सोनी, नीरज चंद्राकर, थनेश सिन्हा, अनिल सिन्हा और हिमांशु सिन्हा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!