शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ हों, यही हमारी प्राथमिकता है-रामू रोहरा
विवेकानंद वार्ड में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न, महापौर की उपस्थिति में हुआ कार्य का शुभारंभ

धमतरी। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद वार्ड में वर्षों से लंबित नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड की जनप्रतिनिधि, पार्षद श्रीमती विभा चंद्राकर भी विशेष रूप से मौजूद थीं।भूमि पूजन के पश्चात महापौर श्री रोहरा ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुव्यवस्थित धमतरी हमारा लक्ष्य है। शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ हों, यही हमारी प्राथमिकता है। नाली निर्माण से वार्डवासियों को जलभराव, गंदगी एवं बीमारियों की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।पार्षद श्रीमती विभा चंद्राकर ने कहा कि यह कार्य वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। महापौर श्री रामू रोहरा के मार्गदर्शन और सहयोग से आज यह सपना साकार हो रहा है। उन्होंने निगम प्रशासन और सभी अधिकारियों के प्रति भी आभार प्रकट किया.इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय साहू सदर दक्षिण पार्षद श्री मती अनिता अग्रवाल निगम के इंजीनियर, अधिकारियों सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



