Uncategorized

नेशनल टीम ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक, ओपीडी, एसएनसीयू, सामान्य प्रशासन, रेडियोलॉजिस्ट जैसे विभागो की पड़ताल

जिला अस्पताल की व्यवस्था व गुणवत्ता जांचने में पहुंची दिल्ली की टीम


धमतरी। जिला अस्पताल की गुणवत्ता जांचने नेशनल टीम धमतरी पहुंची है। दो दिवसीय जांच प्रक्रिया के अंतिम दिन टीम ने जिला अस्पताल के कई विभागो में जाकर बारिकी से पड़ताल की।
दिल्ली से टीम पहुंची है जिसकेद्वारा एन क्यु ए एस मूल्यांकन किया गया। कल लेबर रुम, एनआरसी सहित अन्य विभाग का मूल्याकंन किया गया है। वहीं शुक्रवार पहले दिन टीम के सदस्यों ने मैटरनिटी वार्ड, आपरेशन थियेटर, और पोषण विभाग का निरीक्षण कर जांच की वही आज शनिवार को अन्य विभागो ब्लड बैंक, ओपीडी, एसएनसीयू, सामान्य प्रशासन, रेडियोलॉजिस्ट, मैटरनिटी विभाग की जांच टीम द्वारा की गई। टीम द्वारा जांच उपरांत रिपोर्ट तैयार कर आनलाईन एंट्री की जाएगी। बताया जा रहा है कि बेहतर प्रोफार्मेंस होने पर 20 लाख रुपये तक पुरुस्कार प्रदान किया जा सकता है। आज निरीक्षण के दौरान टीम ने सफाई कर्मियों से सफाई किस प्रकार करते है इसकी जानकारी ली। वहीं वार्डो में मरीजों से सवार पूछे और फीडबैक लिया। अस्पताल में सुविधाओं व मरीजों को फीडबैक के आधार पर मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार किया जाएगा। बता दे कि टीम ने भोपाल से पहुंचे प्रतीक मोदी व मुंबई से पहुंचे डॉ जीसा कुमारन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!